बुलंदशहर, फरवरी 21 -- बुलंदशहर। किसानों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर बुधवार को भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने नगर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। नगर के भूड़ चौराहे से ट्रैक्टर मार्च शुरू होकर कलक्ट्रेट पर संपन्न हुआ। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों के साथ अन्याय हुआ तो जिले में और उग्र धरना होगा। 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। किसानों के ट्रैक्टर मार्च से दिल्ली रोड पर जाम के हालात रहे। यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। किसानों के आक्रोश को देखते हुए कलक्ट्रेट पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया। गुरुवार को भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में काफी किसान भूड़ चौराहे पर एकत्र हुए। यहां आयोजित पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों का उत...