बिजनौर, फरवरी 22 -- दयानंद गुरुकुल काव्य सेवा संस्थान मुढाल के संचालक आचार्य राम मुनि का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन से आश्रम और उनके अनुयाई शोक में डूब गए। गुरुकुल काव्य सेवा संस्थान में दर्जनों अनाथ, बेसहारा,असाहय बच्चों को शिक्षा ,संस्कार देने के साथ-साथ उनके रहने सहने की पूर्ण व्यवस्था आश्रम में है। आश्रम के संचालक राम मुनि पूरी व्यवस्था संभाले हुए थे। एक तरह से इन अनाथ बच्चों का एकमात्र सहारा आचार्य राम मुनि थे। जिनका बुधवार को प्रातः 10 बजे अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन से आश्रम व क्षेत्र में शोक छा गया। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके अनुयाई व आश्रम में आस्था रखने वाले लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचे और उनके अंतिम दर्शन किए। उनके निधन आश्रम के बच्चों का रोते बिलखते बुरा हाल था तथा उनके चेहरो पर रा...