आरा, अप्रैल 1 -- आरा, हि.सं.।भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में सोमवार की दोपहर करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका डिहरी गांव निवासी जीतेंद्र कुमार यादव की 35 वर्षीया पत्नी कमलावती देवी थी। जीतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सोमवार की दोपहर उनकी पत्नी घर में हैंडपंप के पास बर्तन धो रही थी। हैंडपंप में मोटर फिट किया गया है। इसमें किसी कारण करंट दौड़ रहा था। बर्तन धोने के दौरान उनकी पत्नी का हाथ हैंडपंप से स्पर्श कर गया। इस कारण वह करंट की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गये। बताया जा रहा है कि महिला को पुत्री अंजल...