पटना, फरवरी 12 -- बिहार की नई एनडीए सरकर के फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी गहमागहमी ने जोर पकड़ लिया है। रविवार की देर रात पुलिस की भी इंट्री हो गई। शिवहर के राजद विधायक चेतन आनंद से संपर्क नहीं होने पर उनके भाई अंशुमन आनंद ने पाटलिपुत्र थाने में सनहा दर्ज कराया। इसके बाद चेतन आनंद को ढूंढते हुए पटना के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद के देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर पहुंचे। चेतन आदंन से बात करने के बाद अधिकारी वहां से लौट गए। पूर्व उप मुख्यमंत्री के आवास से बाहर निकले कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ ने कहा कि पुलिस अधिकारी आए थे। प्रक्रिया पूरी कर लौट गए। हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने सनहा दर्ज कराया, उनसे बात कीजिए। इस बीच आवास के बाहर देर रात तक गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस और प्रशासनिक अ...