हरदोई, फरवरी 20 -- शहर कांग्रेस कमेटी ने नघेटा रोड़ स्थिति आयकर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि इलेक्टोरल बांड घोटाले में फंसी भाजपा सरकार कांग्रेस की लोकप्रियता से भयभीत है। जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह सोमवंशी ने कहा सभी राजनीतिक दलों के चंदे का ब्यौरा देने के फैसले से भाजपा बौखला गई है। जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय ने कहा भाजपा ने बीते 7-8 वर्षों से पूंजीपतियों से हजारों करोड़ का चंदा लेकर चुनिंदा मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव निर्भान सिंह यादव वरिष्ठ कांग्रसी पूरन लाल रावत, शहर महासचिव अनिल वर्मा, अहिरोरी ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष सालिकराम पाल, हरिय ब्लॉक उपाध्यक्ष मोरध्वज गौतम, शहर कोषाध्यक्ष महताब अहमद, बृजेश वर्मा, अजयपाल, अलखराम,...