लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, संवाददाता अनैतिक संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी पर बैट से हमला कर दिया। घायल महिला को पिता ने अस्पताल में भर्ती कराते हुए दामाद के खिलाफ बाजारखाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। तालकटोरा निवासी पिता ने बेटी की शादी वर्ष 2010 में संतोष से की थी। जो निजी कम्पनी में काम करता है। आरोपी के संबंध एक महिला से हैं। पति के अनैतिक संबंध की बात पता चलने पर पत्नी ने विरोध किया था। जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती थी। तीन अप्रैल को भी दम्पति के बीच विवाद हुआ था। झगड़े के दौरान आरोपी संतोष ने क्रिकेट बैट से पत्नी पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से महिला बेहोश हो गई। वहीं, आरोपी पति मौके से भाग गया। महिला की 12 वर्षीय बेटी ने फोन कर नाना को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पिता ने बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया था। इंस...