पटना, मार्च 29 -- रंगदारी नहीं देने पर गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस मामले में मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के मुर्तुजीगंज में रहने वाला भोला कुमार उर्फ अमित कुमार ने शिकायत दर्ज कराते हुए तीन लोगों को नामजद किया है।पीड़ित का का कहना है कि बतौर रंगदारी दो लाख रुपए नहीं देने पर आरोपितों ने हत्या की नियत से गोलीबारी कर दी। भोला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह 23 मार्च को दोपहर में जीजीएस अस्पताल से काम खत्म कर घर लौट रहा था। तभी मेहंदीगंज के पास सूरज कुमार,अर्जुन कुमार और करण कुमार ने उसे घेर कर पकड़ लिया। आरोपितों ने उससे कहा कि अभी तक रंगदारी क्यों नहीं दिया। इसके बाद सूरज ने गमछा से उसका हाथ बांध दिया और करण और अर्जुन ने पीछे से फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। मेहंदीगंज पुलिस का कहना है कि प...