नई दिल्ली, मार्च 28 -- रेनो की न्यू डस्टर का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। साल 2012 में डस्टर की एकतरफा डिमांड थी। मिड-साइज SUV सेगमेंट में इसके सामने कोई दूसरा मॉडल नहीं टिकता था। हालांकि, 2022 तक बढ़ते कॉम्पटिशन और मल्टी ऑप्शन के चलते डस्टर की डिमांड गिर गई। जिसके बाद कंपनी ने इसे बंद कर दिया था। हालांकि, अब ये नए रंग-रूप के साथ वापसी को तैयार है। कंपनी ने पहली बार ऑफिशियली भारतीय बाजार के लिए इसका टीजर जारी किया है। जिसके बाद इसके लॉन्चिंग की तस्वीर भी साफ हो गई है। इतना ही नहीं, निसान भी इसी तरह की SUV लॉन्च करेगी। इन दोनों के CMF-B प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। भारत में भी इस मिड साइज SUV को 2025 में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि इसे मिड 2025 तक लॉन्च कर दिया जाएगा। न्यू जनरेशन रेनो डस्टर लुक, स्टाइल और डिजाइन के मामले में जोरदार...