नई दिल्ली, मार्च 28 -- भारत सरकार ने महंगी और लग्जरी विदेशी इलेक्ट्रिक कारों के लिए नई पॉलिसी तैयार की है। इस पॉलिसी में इन कारों पर टैक्स कम लिया जाएगा। जिसके चलते टेस्ला के लिए एंट्री करना आसान हो गया है। वैसे, भारतीय बाजार में सस्ती और महंगी दोनों तरह की इलेक्ट्रिक कारों का बड़ा मार्केट है। भारतीय बाजार में जहां एमजी कॉमेट EV, टाटा टियागो EV और सिट्रोन eC3 जैसे 10 लाख के अंदर मिलने वाली कार हैं। तो दूसरी तरफ, टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV400 जैसे दमदार मॉडल भी है। इन सभी के ऊपर कई ऐसे मॉडल भी हैं जिनकी कीमत 25 लाख से शुरू होकर 1.20 करोड़ रुपए तक है।2. MG ZS EV इस इलेक्ट्रिक SUV में 50.3kWh का बैटरी पैक दिया है। इसकी मोटर 143bhp का पावर और 353Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी सिंगल चार्ज पर रेंज 461km है। ये 8.5 सेकेंड...