मैनपुरी, मार्च 12 -- विवाहिता की बहन के पड़ोसी ने उसके साथ नशीली मिठाई खिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। घटना के समय विवाहिता का पति और उसकी सास गांव से बाहर थे। एसपी के निर्देश पर बिछवां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द गिरफ्तारी को पुलिस जुट गई है। बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी कि 9 मार्च की रात 8 बजे वह अपने घर पर थी। तभी इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम विरौंदी निवासी अवधेश पुत्र हरीकिशन उसके घर आया। वह उसकी बड़ी बहन का पड़ोसी है। आरोपी ने घर आकर उसे नशीली मिठाई खिला दी। जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो भी खींच लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...