हरिद्वार, फरवरी 10 -- नमो नमो मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा ने कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की। जिसमें जिला महामंत्री पद पर प्रीति गुप्ता एवं विमला ढोंडियाल, जिला उपाध्यक्ष मालती भारद्वाज, शर्मिला बगवाड़ी, सुषमा चौहान, सोनिया अरोड़ा, सुनीता पंवार, जिला मंत्री ममता अग्रवाल, नीतू वर्मा, रिंकी, आमरीन राव, जिला मीडिया प्रभारी सुचिता ध्यानी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शालिनी यादव को नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडे ने बताया कि नमो नमो मोर्चा भारत संगठन का नामकरण प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र प्रथम विचारधारा पर आधारित है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजिनी वर्मा, सरिता मिश्रा, उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्द...