धनबाद, अप्रैल 7 -- धनबादधनबाद के दामोदरपुर में ब्रह्मचारी मंदिर प्रांगण में दामोदरपुर सोलहआना समित की ओर से चल रहे 72 घंटे की हरि कीर्तन भक्ति रस बह रहा है। यहां श्रीश्री गौरांग महाप्रभु अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को हरि कीर्तन आमटाल के श्रीश्री राधा माधव महिला रंग मंडली के रंगदल किया गया। जबकि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना से आए कीर्तन मंडली रूपा दासी ने भी हरिकीर्तन किया। सफल बनाने में अजीत मंडल, उत्तम मोदक, सनातन मंडल, साधु मंडल, राधे मंडल, दुर्गा मंडल, सुरेश साव, श्रीकांत मंडल, राजकुमार मंडल, लव मंडल, गुलन मंडल, काजल मंडल, सुमन, अशोक मंडल, भोला मंडल, भीम मंडल, कुणाल मंडल, राकेश मंडल सहित अन्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। रविवार को कीर्तन का समापन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...