बोकारो, अप्रैल 11 -- तेनुघाट। तेनुघाट डैम के किनारे झाड़ियों में गुरुवार सुबह युवती का शव मिला। शव क्षत-विक्षत स्थिति में था। वहीं सिर का पता नहीं चल रहा था। बदन पर लाल रंग की लैगिज व कुर्ती फटे हुए थे। शव तीन-चार दिन पहले का बताया जा रहा है।बगल में बोरा पड़ा हुआ था : शव के बगल में ही बोरा पड़ा हुआ था। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अन्यत्र इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। उसके बाद बोरे में लाकर यहां शव को ठिकाना लगा दिया गया होगा। तेनुघाट पुलिस पड़ताल में जुटी : सूचना मिलने के बाद स्थानीय तेनुघाट ओपी पुलिस पहुंची। इसके साथ ही जांच-पड़ताल में जुट गई। गोमिया पुलिस अंचल निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह व तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार के साथ एसआई मनोज तिर्की व मनीष कुमार दल-बल के साथ थे।अभी पुलिस विशेष कुछ स्पष्ट नहीं कर पा रही है।

हिंदी हिन...