नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Delhi NCR Weather News: राजधानी दिल्ली में अब गर्मी का असर तेजी से देखने को मिल रहा है। मंगलवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रिकार्ड किया गया। दिल्ली में पिछले तीन-चार दिनों से सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दिन के समय भी तेज धूप रहती है। इसके चलते तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि मौसम विभाग ने जल्द राहत के संकेत भी दिए हैं।  सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है। इससे पहले 30 मार्च को 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। जो कि सीजन का सबसे ज्यादा तापमान रहा था। वहीं, आसमान साफ रहने और सुबह के समय ठंडी...