गढ़वा, अप्रैल 11 -- गढ़वा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में ज्योतिबा फूले की जयंती मनायी गई। मंडल के महामंत्री राकेश शंकर गुप्ता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ज्योतिबा के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि ज्योतिबा महिलाओं, गरीबों, वंचितों और किसानों के उत्थान के लिए पूरा जीवन समर्पित करने वाले भारतीय विचारक और समाज सुधारक थे। वह सामाजिक क्रांति के अग्रदूत हैं। 19 वीं सदी में शिक्षा का महत्व जानते थे। उन्होंने समाज के ताने सहकर और गालियां सुनकर भी अपनी पत्नी को पढ़ाया। सामाजिक जड़ता व कुरीतियों को दूर करने के लिए उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी न्योछावर कर दिया। उनका जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में हुआ था। उनका पूरा परिवार कई पीढ़ी पहले सतारा से पुणे जाकर फूलों के गजरे बनाने का काम करने लगा था। माली के क...