जयपुर, मार्च 22 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी मुख्यालय के सामने हुए प्रदर्शन से माहौल गर्मा गया। पुलिस ने गुस्साएं आप कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पार्टी कार्यालय के अंदर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को प्रदेश पदाधिकारी की बैठक ले रहे थे। विरोध प्रदर्शन करने आए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं और प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन दरअसल गुरुवार को ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति के मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राजस्...