गिरडीह, अप्रैल 9 -- झारखण्डधाम, प्रतिनिधि। आईएनडीआईए गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में बगोदर के विधायक विनोद सिंह ने जमुआ के धुरगड़गी, दलिया, तारा, चुंगलो एवं बलबला के ग्रामीणों से सोमवार को जन संवाद किया। जन संवाद कार्यक्रम में आमजनों से सीधे रू ब रू हुए।उन्होंने ग्रामीणों का हाल चाल पूछा। ग्रामीणों ने समस्याएं सुनाई। विधायक विनोद सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे हमेशा जनमुद्दों पर मुखर रहे हैं। वे अहर्निश जनता के दुःख दर्द में खड़े रहते हैं। कहा कि कोडरमा की जनता को बार बार छला गया है। कहा कि कोडरमा की सांसद जन आकांक्षाओं पर खरी उतर नहीं सकी है। जनता के बीच में रहकर काम करने में सबको मन लगाना चाहिए। जनता इस बार बदलाव के मूड में है। कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में तकनीकी एवं डिग्री कॉलेज की स्थापना सपना बनकर रह गया। उनके साथ झामुमो के ने...