चम्पावत, मार्च 24 -- चम्पावत। चम्पावत की बैठकी होली में इंद्रधनुषी रंग बरसे। होल्यारों ने एक से बढ़ कर एक बैठकी होली का गायन किया। होली श्रवण के लिए लोग देर रात तक जमे रहे। शनिवार रात कलश संगीत कला समिति ने खड़ी बाजार में प्रकाश पांडेय के आवास में बैठकी होली का आयोजन किया। दिनेश बिष्ट ने राग काफी में लाल भये नंद लाल... से होली की शुरुआत की। उमापति जोशी ने राग काफी में सैंया गए परदेश, गिरीश पंत ने बृज में होरी खेले नंद लाल, शांति जोशी ने जंगला काफी में सारी डार गयो मोपे रंग की गागर, आयुष भट्ट ने होरी का से खेलूं, तुलसी दत्त जोशी ने राग काफी में पनिया भरन कैसे जाऊं, महेश जोशी ने राग खमाच में कैसे धरूं जिया धीर, हिमेश कलखुड़िया ने राग सहाना में नाहक कान्हा मोहे जान जाए, की प्रस्तुति से समां बांधा। यहां पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सरोज पांडेय, र...