चंदौली, मार्च 1 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया विकासखंड परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 67 जोड़े शहनाई की धून में मंत्रोचार के बीच परिणय सूत्र में बंधे। वही दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलवी ने कराया। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने युगल दंपत्तियों को स्नेहाशीष देकर उनके गृहस्थ जीवन की मंगल कामना की। सामूहिक विवाह योजना को सकुशल संपन्न कराने के लिए ब्लाक परिसर में मनोहारी पण्डाल तथा आकर्षक मण्डप बनाये गये थे। गुरुवार की सुबह से ही आसपास क्षेत्रीय गांवों के वर एवं वधू पक्ष के लोगों का ब्लाक परिसर में आने का क्रम शुरू हो गया था। इस दौरान पंजीकृत 69 जोड़े में मौजूद 67 जोड़ो का पंडितों ने मंत्रोचार के बीच विवाह संपन्न कराया। वहीं दो मुस...