हल्द्वानी, फरवरी 12 -- भीमताल। घोड़ाखाल गोल्ज्यू देवता मंदिर के मुख्य पुजारी रमेश जोशी व मेहरागांव के प्रधान गणेश जोशी की माता माधवी देवी जोशी (88) का रविवार देर रात निधन हो गया। सोमवार की सुबह नलदमयंती ताल के घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। माधवी के निधन पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, प्रधान लक्ष्मण गंगोला, प्रदीप कुमार, दिनेश चंद्र, प्रेम कुल्याल आदि ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...