गुमला, अप्रैल 8 -- गुमला।सदर थाना क्षेत्र के बसुआ निवासी 30 वर्षीय अघनु उरांव इमली के पेड़ से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से परिजन तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना सोमवार सुबह की हैं। जानकारी के अनुसार अघनु उरांव सुबह अपने कुछ मवेशी को चराने के लिये जंगल की ओर निकला था। वह मवेशी के लिये इमली के नए पत्ते को तोड़ने के लिया पेड़ में चढ़ा था। इसी दौरान पेड़ से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। नीचे गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...