रामपुर, मार्च 29 -- गिरजाघरों में गुड फ्राईडे की तैयाारियां पूरी हो गईं। गिरजाघरों में इबादत का सिलसिला शुरू हो गया। ईसाई मजहब के लोग गुड फ्राईडे काले दिवस के रूप में मनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन खुदाबंद यीशु ने अपने प्राण त्यागे थे। इस दिन इसाई यीशु मसीह के क्रूस को याद करते हैं। प्रभु ईशु की याद में रोजा भी रखा। इफ्तार के बाद मीठी रोटी बांटी जाएंगी। सिविल लाइंस स्थित मैथोडिस्ट क्राइस्ट चर्च में दोपहर 12 बजे दुआ भी की जाएगी। यीशु के कलाम भी पेश किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...