सीवान, अप्रैल 26 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। तापमान के लगातार बढ़ने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त तो है ही, इसका असर खेती पर भी पड़ने लगा है। सब्जी की खेती पर इसका असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। सब्जी का उत्पादन करने वाले किसानों का कहना है कि इससे पैदावार भी काफी प्रभावित हो रहा है। तीखी धूप की वजह से पौधों का विकास भी कम हो रहा है। बार-बार सिंचाई से लागत खर्च भी बढ़ रहा है। जिले में इन दिनों पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि, बुधवार की सुबह के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ने और चल रही गर्म पछुआ हवा के कारण लू का असर सभी पर पड़ा है। तेज और गर्म हवा के बीच लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। सुबह के 8 बजते ही मौसम में गर्मी बढ़ जा रही है। दोपहर होते-होते तेज और गर्म हवा से लोग बेहाल हो जा रहे हैं। ...