शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- बंडा। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। गांव पडरिया दलेलपुर निवासी सालिकराम ने 26 अप्रैल 2013 को न्यायालय में वाद दायर किया।बताया कि गांव के कोटेदार रामसनेही पर कूटरचित तरीके से पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर 18 फरवरी 2008 को उसके पिता की जमीन अपने नाम करा ली थी। जानकारी होने पर न्यायालय द्वारा 31 मार्च 2008 को नामांतरण निरस्त कर दिया गया था। पिता भाईलाल की मृत्यु हो गई। 25 मार्च 2023 बैनामा के आधार पर उक्त लोगों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। जानकारी होने पर पीड़ित व उसकी पत्नी मौके पर पहुंची। आरोप है कि उक्त लोग गाली-गलौज करते हुए दोनों पर मारपीट की। जान-माल का खतरा बताते हुए थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तक न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर आरोपी...