बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बुलंदशहर के राजेबाबू पार्क में भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह की नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत और सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाना है। प्रदेश की सभी 80 सीटें जिताकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा समाप्तवादी पार्टी और बसपा बिल्कुल समाप्तवादी पार्टी है। सपा, बसपा, कांग्रेस एक्सपायरी डेट की दवा हो चुकी हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस आईसीयू में पड़े हैं। इमरजेंसी लगाने वाले आज संविधान की बात कर रहे। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बेंगलुरु में बना इंडी गठबंधन मुंबई में बिखर गया। यूपी में भाजपा गठबंधन सभी 80 सीटें जीतेंगे। सपा-बसपा का खाता नहीं खुलेगा। परिवारवादी दल मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। बेईमानों...