गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता।कचरा निस्तारण के लिए नगर निगम अब वैकल्पिक इंतजाम करने में जुट गया है। मार्च से एकला बंधे पर कचरा डम्प नहीं किया जाएगा। बल्कि दो ट्रामल मशीनों की मदद से वहां लिगेसी वेस्ट के पहाड़ को खत्म करने का काम पूरा कर राप्ती रिवर फ्रंट के निर्माण की तैयारी की जाएगी। शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, मुख्य अभियंता संजय चौहान समेत कई अन्य अधिकारियों ने सहजनवा तहसील के सुथनी में कचरा निस्तारण के लिए वैकल्पिक भूमि का निरीक्षण किया। सुथनी में नगर निगम सॉलिड वेस्ट प्लांट स्थापित कर रहा है। जहां बायो सीएनजी प्लांट और चारकोल प्लांट स्थापित किया जा रहा है। हालांकि इन दोनों ही परियोजनाओं के पूरा होने में दो साल का वक्त लग सकता है। ऐसे में नगर निगम महानगर से निकलने वाले कचरे के निस्तारण के लिए वैकल्पिक इंत...