नई दिल्ली, मार्च 15 -- Indian Premier League (IPL) 2024 के लिए खिलाड़ियों के ऑक्शन से ठीक पहले एक खबर जो सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी, वह थी मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच हुई ऑल-कैश डील की, जो हार्दिक पांड्या के लिए हुई थी। गुजरात टाइटन्स की कप्तानी 2022 और 2023 आईपीएल में हार्दिक पांड्या ने की थी। उससे पहले वह मुंबई इंडियंस टीम का ही हिस्सा था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटन्स ने 2022 आईपीएल खिताब जीता और 2023 आईपीएल में फाइनल तक पहुंचा। हार्दिक की जब मुंबई इंडियंस में वापसी की थी, तब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा थे। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल खिताब भी जीते हैं। ऑक्शन खत्म होने के कुछ दिन बाद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया, जिस पर काफी विवाद भी ...